0

भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर

By Dec 15, 2025

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा निकालकर मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु को रथ पर विराजमान कराने के साथ हुआ। भगवान पारसनाथ जन्म कल्याणक रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।

आकर्षक एवं भावपूर्ण झांकियां सजाई गईं, जिनमें भगवान पारसनाथ पर कमठ के उपसर्ग का सजीव चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिला मंडलों द्वारा डांडिया नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई भक्ति भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तंभ, साईं की तकिया, नामनेर, प्रतापपुर, बालूगंज होते हुए परस धाम पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान पारसनाथ के रथ की आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। परस धाम पहुंचने पर पाडु्कशीला पर भगवान का पावन अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, निर्मल मोठिया, राजेश जैन, अमित जैन, अशोक जैन, अक्षय जैन, अनूप जैन, मुन्नालाल जैन, मनोज जैन, रविंद्र जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, सत्येंद्र जैन, दीपक जैन, हेमंत जैन आदि उपस्थित रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के तहत दो हजार प्रोजेक्ट में प्राथमिक विद्यालय विदरपुर के बच्चों...
By Dec 15, 2025

जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान

जीआरपी कर्मियों ने अपनी बहादुरी से एक संभावित रेल दुर्घटना को टाल दिया। गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट कर्मी दोनों जीआरपी जवानों ने एसी कोच के नीचे पहिये में लगी आग पर तत्काल काबू पाते हुए...
By Dec 15, 2025

खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR

थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया के जंगल क्षेत्र में खनन करने से रोकने पर दबंग माफिया ने महिला वन कर्मी से अभद्रता कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गए। वन कर्मी...
By Dec 15, 2025

बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग...
By Dec 15, 2025

आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग लिए।...
By Dec 15, 2025

‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा

यूपी की आगरा पुलिस ने बेव सीरीज में काम करने वाले एक ऐसे कलाकार को पकड़ा है जो खतरनाक नशीले पदार्थ एमडीएमए की तस्करी और सप्लाई करता था। पकड़ा गया मान सिंह फर्जी और द...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमर में ले जाकर उसकी...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के बहाने ननद पर जानलेवा हमला, भाभी ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू-चिमटे से गोदा

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमरे में बुलाया। ननद...
By Dec 15, 2025

साझा करें