0

शादी के स्टेज पर पहुंचा पहली पत्नी का ‘हंगामा’, दूल्हे को जड़े तमाचे, टूट गई दूसरी शादी

By Dec 10, 2025

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई जब दूल्हे की पहली पत्नी ने स्टेज पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मऊ जिले के अनिल राम अपनी बारात लेकर मरदह के नोनरा गांव में अंजू कुमारी से शादी करने पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू ही हुई थीं कि इसी बीच अनिल की पहली पत्नी शशिकला देवी अपने 12 वर्षीय बेटे और परिजनों के साथ मौके पर पहुंची।

शशिकला ने स्टेज पर पहुंचकर आरोप लगाया कि अनिल ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने की कोशिश की है। उसने सबके सामने दूल्हे को कई तमाचे जड़ दिए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

थानाध्यक्ष संतराम यादव के अनुसार, शशिकला ने दावा किया कि पति से जुड़ा मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए यह शादी अवैध है। दूसरी ओर, दुल्हन के पिता ने हंगामा देखते हुए रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का हाल ही में तलाक हुआ था और इस दूसरी शादी के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे। शादी टूटने से परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से आहत है।

दूल्हे के पिता रामदेव राम ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बहू शशिकला खुद दूसरी शादी कर चुकी है और उससे एक बच्चा भी है। बावजूद इसके हंगामे से पूरा आयोजन बिगड़ गया और सैकड़ों बाराती बिना शादी कराए ही वापस लौट गए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजीपुर में SDM ने खंगाली ASD मतदाता सूची, BLOs को दिए कड़े निर्देश

गाजी गाजीपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को लूर्दस कांवेट स्कूल में एसडीएम सदर रवीश गुप्ता ने 16 वार्डों के...
By Dec 10, 2025

फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, कोर्ट मैरिज के बाद पति ने पत्नी को लगाया 2 करोड़ का चूना

एक महिला ने अपने पति पर फेसबुक के जरिये दोस्ती करने के बाद कोर्ट मैरिज करने और फिर दो करोड़ रुपये की ठगी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
By Dec 10, 2025

गाजीपुर में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: 11 बच्चों को छुड़ाया, दुकानदारों को जेल-जुर्माने की चेतावनी

गाजीपुर में सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पहाड़ खां पोखरा, महुआबाग और आमघाट में संचालित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...
By Dec 10, 2025

साझा करें