आगरा में चलती रोडवेज बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला (Agra news)
By
Dec 29, 2025
आगरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक रोडवेज बस में आग लग गई। यह घटना प्रतापुरा चौराहे के पास हुई। बस बिजलीघर से सवारियां उतारकर वापस ईदगाह डिपो जा रही थी। बस में केवल चालक और परिचालक ही मौजूद थे।
बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
आरएम वीपी अग्रवाल ने बताया कि बस राजखेड़ा से लौट रही थी और आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
अगली खबरें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर PRV की अवैध वसूली, शिकायत के बाद लौटाए 1500 रुपये | Agra news
नए साल के जश्न पर Agra police news: हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या हैं नियम
Agra news: ताजमहल पर विंटर वेकेशन की भीड़, 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार
Miss Diva Supernational 2025 जीतकर लौटीं अवनि गुप्ता, बोलीं- ‘सपने जरूर देखें’
आगरा की बेटी अवनि गुप्ता ने जीता Miss Diva Supernational 2025 का खिताब, युवाओं को दिया खास संदेश
आगरा को नए साल का तोहफा, MSME के लिए गेम चेंजर बनेगा UP का पहला Flatted Factory कॉम्प्लेक्स
आगरा में यूपी का पहला ‘फ्लैटेड फैक्ट्री’ कॉम्प्लेक्स, MSME को मिलेगी नई उड़ान (Agra news)
अजमेर शरीफ से आगरा आए जायरीन परेशान, कैंप की जगह बदलने से भटके; Agra news
