0

इंडिगो की लेट-लतीफी का डर: 10 मिनट की देरी से भी 60 सीटें खाली, एयरलाइन को करोड़ों का नुकसान

By Dec 10, 2025

इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी दिक्कतों के चलते पिछले कई दिनों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि शनिवार को कुछ राहत रही, जब बेंगलुरू-बरेली-बेगलुरू फ्लाइट्स सिर्फ 10 मिनट ही लेट रही। इससे यात्रियों को कोई खास परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन कई दिनों से चली आ रही दिक्कत को देखते हुए यात्रियों ने शनिवार को यात्रा करना कम ही पसंद किया।

ऐसे में आने और जाने वाली दोनों ही फ्लाइट्स में काफी सीटें खाली ही रह गईं। एयरलाइंस को इससे नुकसान उठाना पड़ा है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य होने लगी हैं। कई दिनों के तकनीकी दिक्कत की वजह से इंडिगो एयरलाइंस संकट के दौर से जूझ रही थी। चूंकि बरेली-बेंगलुरू-बरेली और बरेली-मुंबई-बरेली इन दोनों ही जगहों की विमान सेवाएं इसी एयरलाइंस की हैं, इसलिए यहां हवाई सेवाओं का काफी असर देखा गया।

शुक्रवार को तो बेंगलुरू और बरेली से आने वाली उड़ान सेवा कैंसिल हो गई थी। इससे पहले भी फ्लाइट्स काफी विलंब से आ रही थीं। ऐसे में यात्रियों ने भी आने-जाने का प्लान फिलहाल रद कर दिया था। इस बीच, शनिवार को बेंगलुरू-बरेली-बेंगलुरू विमान सेवाएं केवल 10 मिनट ही विलंब रहीं। ऐसे में जिन लोगों ने इस रूट के लिए टिकट बुक कराए थे, उन्हें तो दिक्कत नहीं हुई, लेकिन कई यात्रियों के बुकिंग ही न कराने से इस फ्लाइट्स में कई सीटें खाली ही रह गईं।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट का समय दोपहर 2.20 है। इसमें 232 पैसेंजर के बैठने की जगह है, जबकि इसमें 170 बड़े और चार बच्चे ही सफर करके आए। 2.55 पर वापस बेंगलुरू जाने के लिए 182 पैसेंजर और दो बच्चे ही सवार हुए थे। बाकी सीटें खाली ही रह गईं। ऐसे में एयरलाइंस को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि धीरे-धीरे उड़ान सेवाएं सामान्य हो रही हैं। जल्द ही पूरी तरह से दिक्कत खत्म हो जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पसलियां टूटीं, लिवर-फेफड़े फटे: बरेली में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, मेला देखने गया था युवक

बरेली के सेंथल में एक सब्जी विक्रेता मुकेश मौर्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुकेश गुरुवार शाम को कस्बा में लगे मेले को देखने की बात कहकर घर से निकला था।...
By Dec 10, 2025

Swara Bhaskar के ससुर को ब्रेन हेमरेज, ICU में भर्ती; एक्ट्रेस ने लोगों से की भावुक अपील

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद अहमद के पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस ने बयान जारी कर बताया कि उन्हें बरेली के एसआरएमएस...
By Dec 10, 2025

रेल फाटक पर कार चालक को आया हार्ट अटैक, टला बड़ा हादसा, 15 मिनट तक थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, बरेली। रेल फाटक पार करते समय कार चालक को हार्ट अटैक हो गया। वह बेसुध होकर स्टेयरिंग पर टिके थे। गनीमत रही कि समय रहते गेटमैन ने पटरी पर खड़ी कार देखकर ट्रेनों...
By Dec 10, 2025

शिक्षिका की 3 जिदें बनी तलाक का कारण: कोर्ट ने पूछा- बच्चों को क्या सिखाएगी ये शिक्षिका?

एमए बीएड टीईटी प्रशिक्षित एक महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए पति के संयुक्त परिवार से दूरी बना ली। चार साल तक ससुराल से दूर रही। पति ने काफी प्रयास किया...
By Dec 10, 2025

97 लाख के कोडीन सीरप का बड़ा घोटाला, बिल पर खरीदकर नशे के लिए बेच दिया!

कोडीनयुक्त खांसी के सीरप समेत अन्य नारकोटिक दवाओं की बिलों पर जमकर खरीद की गई, लेकिन उसका स्टाक और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले। कारोबारियों ने दवाएं मंगाई और उन्हें लाखों की हेरफेर कर ठिकाने...
By Dec 10, 2025

साझा करें