शादी में गए थे घर वाले, पीछे से घर में घुसे चोरों ने पार कर दिया लाखों का सामान
By
Dec 12, 2025
आगरा के नगला पदी के विद्या नगर में बीती देर रात चोरी की वारदात हुई। यहां रहने वाले सरजू बघेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय घर वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए टेढ़ी बगिया गए हुए थे।
स्वजन देर रात वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित सरजू बघेल के अनुसार चोर अलमारी से करीब चार लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं।
अगली खबरें
खेरिया एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका! इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट 46 मिनट लेट, जानें वजह
आगरा खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद की फ्लाइट 46 मिनट लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
फेरों से ठीक पहले दूल्हे के भाई ने मांगे 5 लाख, दुल्हन ने ठुकराई शादी; मैरिज होम में मचा बवाल
आगरा विकास प्राधिकरण की मुश्किलें बढ़ीं: हरे पेड़ काटने के मामले में CEC करेगी मौके पर जांच, कॉलेज परिसर भी रडार पर
आगरा में हरे पेड़ काटने पर बवाल, CEC ने ADA को लगाई फटकार; अब खुद करेगी मौके का निरीक्षण
संसद में उठी आगरा को आईटी हब बनाने की मांग, जानिए क्यों?
बीच सत्र में परीक्षा पैटर्न बदलने पर बवाल: कॉलेजों ने किया विवि के सेमेस्टर प्रणाली का विरोध, छात्रों का भविष्य खतरे में
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! विवि के अचानक बदले नियम पर भड़के कॉलेज, सेमेस्टर प्रणाली पर बड़ा विवाद
