Electricity Bill Protest: बिजली संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, 27 लाख कर्मचारी विरोध में उतरे
केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में देशभर के बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को अपने कार्यस्थलों पर विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रदर्शन में लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर शामिल हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस बिल को संसद में पारित करने की कोशिश की तो वे राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।
कर्मचारियों का आरोप है कि यह बिल पूरी तरह से जनविरोधी है और इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र का चरणबद्ध तरीके से निजीकरण करना है। संघर्ष समिति का कहना है कि निजीकरण से बिजली की दरें बढ़ेंगी और आम जनता पर बोझ पड़ेगा, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन के अगले चरण में, नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स द्वारा 10 मार्च को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों को आमंत्रित किया गया है। समिति का लक्ष्य सांसदों को बिल के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना है ताकि वे संसद में इसका विरोध कर सकें।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, CM योगी को सौंपा गया दस्तावेज
यूपी में न्यायिक सेवा (Judicial Service) पदोन्नति नियमों में बदलाव, जानें क्या है नया कोटा
UP में Adventure Tourism को बढ़ावा देने के लिए नई नीति, निवेशकों को मिलेगी 40 करोड़ तक की छूट
UP news: योगी कैबिनेट ने दी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ को मंजूरी, 12,200 गांवों को मिलेगी बस सेवा
Lucknow news: अलीगंज में मोबाइल शॉप से 45 लाख के फोन और कैश चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
अमेठी: परिवहन के अभाव में Shuklabazar के निवासियों को मुख्यालय पहुंचना मुश्किल, Amethi news
यूपी के शहरों में इफ्तार और सहरी का समय, जानें लखनऊ-कानपुर में UP Iftar Time
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: जमीन रजिस्ट्री से पहले खतौनी जांच अनिवार्य, 12 हजार गांवों को मिलेगी बस सेवा
