कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियम पर E-auto चालकों का हल्लाबोल, चक्का जाम कर विरोध
कानपुर में ट्रैफिक पुलिस के नए नियमों के खिलाफ ई-ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में ई-ऑटो चालकों ने निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में अपने वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने ट्रैफिक पुलिस के नए नियम को ‘तुगलकी फरमान’ करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा और ई-ऑटो की मनमानी को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट को सात जोन में बांटा है। नए नियम के अनुसार, ई-रिक्शा और ई-ऑटो चालक केवल 3-4 किलोमीटर के दायरे में ही अपनी गाड़ियां चला सकेंगे, जहां के वे रहने वाले हैं। यह नियम आगामी 10 फरवरी से सख्ती से लागू किया जाना है।
चालकों का कहना है कि यह नियम पूरी तरह से अव्यवहारिक है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि इस नियम के चलते वे ऑनलाइन सवारी तो छोड़िए, घर में बीमार व्यक्ति को भी अस्पताल तक नहीं ले जा पाएंगे। उनका कहना है कि यदि वे निर्धारित दायरे से बाहर जाते हैं तो उनकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी। चालकों ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले ट्रैफिक पुलिस ने 120 रुपये का क्यूआर कोड लगवाने और 6 किमी के निर्धारित रूट पर गाड़ी चलाने का नियम बनाया था, जिस पर वे राजी हो गए थे। हालांकि, वह व्यवस्था ठप हो गई और उनके पैसे भी डूब गए।
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि ई-ऑटो और ई-रिक्शा की अराजकता के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। बिना परमिट के पूरे शहर में घूमने से यातायात व्यवस्था खराब होती है। उन्होंने कहा कि चालकों को निशुल्क क्यूआर कोड कूपन ट्रैफिक लाइन से प्राप्त कर गाड़ी चलाने की अनुमति है, लेकिन नए नियम का पालन करना आवश्यक है ताकि व्यवस्था सुधारी जा सके।
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
कानपुर में ई-ऑटो चालकों का हल्लाबोल, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम का विरोध; जानिए क्या है पूरा मामला
कानपुर में राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ संपन्न, सवा लाख फूलों से हुई पूर्णाहुति
Kanpur news: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
फील्डगन फैक्ट्री में इंटर-सेक्शनल cricket tournament शुरू, CS Warrior ने जीता पहला मैच
कानपुर में KDA का खौफ: अवैध प्लॉटिंग करने वालों ने खुद तोड़े निर्माण, 12 बीघा और चिह्नित
