आगरा में धुंध-प्रदूषण का डबल अटैक: AQI 200 पार, अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत
आगरा में धुंध छाने से शनिवार सुबह दृश्यता 200 मीटर तक पहुंच गई, हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। वहीं, सर्द हवा चलने और धुंध छाने से प्रदूषक तत्व का स्तर निचली सतह पर बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी होने के साथ ही अस्थमा अटैक का खतरा भी बढ़ गया है।
सुबह धुंध छाने से सात बजे तक दृश्यता 200 मीटर तक रही, हाईवे, एक्सप्रेसवे, पोइया घाट मार्ग, यमुना किनारा मार्ग पर सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर से कम पहुंच गई। इससे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज बढ़ने लगी। सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज होने लगी, दोपहर में तेज धूप में गर्म कपड़े में खड़ा होना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद तेज हवा चलने लगी, रात में ठंडी हवा चलने लगी।
उधर, धुंध छाने से प्रदूषक तत्व का स्तर निचली सतह पर बढ़ गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 200 के पार पहुंच, रात नौ बजे 207 दर्ज किया गया। इसमें भी अति सूक्ष्म कण के साथ ही ओजोन और कार्बन मोनो ऑक्साइड का स्तर ज्यादा रहने से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी होने लगी। धूल कण और जाम में वाहनों के फंसने से सबसे ज्यादा एक्यूआइ 223 शाहजहां गार्डन का दर्ज किया गया। संजय प्लेस में सबसे कम एक्यूआई 161 दर्ज किया गया।
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कार्बन मोनो ऑक्साइड, ओजोन और अति सूक्ष्म कण का स्तर बढ़ने से बुजुर्ग और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सांस फूल रही है। ओजोन का स्तर बढ़ने से बेचैनी और घबराहट हो रही है। लोग खांसते खांसते परेशान हैं, अस्थमा अटैक के तीन मरीज भर्ती किए गए हैं।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम को धुंध छाने पर ह्रदय, मधुमेह और सांस रोगी टहलने ना जाएं, धूप निकलने पर ही टहलें। प्रदूषण अधिक होने पर घर पर ही रहेंं, मास्क और रूमाल का इस्तेमाल करें। पानी का सेवन अधिक करें, पौष्टिक आहार लें। गर्म कपड़े पहनें और गर्म शूप सहित शरीर को गर्माहट देने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें। घर में लकड़ी ना जलाएं, धुआं ना करें। रक्तचाप और शुगर का स्तर बढ़ने पर डाक्टर से परामर्श लेकर दवा की डोज में बदलाव करा लें।
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ ‘मिसाइल मैन’ का सफर, छात्रों ने डॉ. कलाम के जीवन को किया मंच पर प्रस्तुत
ममता शर्मसार: पति से झगड़े के बाद नवजात को सड़क पर छोड़ा, कुत्तों ने घेरा; लोगों ने बचाई जान
पति से झगड़े के बीच सड़क पर नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, कुत्तों ने घेरा, लोगों ने बचाई जान
बेटे को विंग्स लगाकर भावुक हुए माता-पिता, आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया मान
कोहरे का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 गाड़ियां टकराईं, 6 घायल
आगरा में 3 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’, बीएलओ को नहीं मिले; सूची से हटेंगे नाम
आगरा में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, AQI 200 पार; अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत, डॉक्टर ने दी चेतावनी
