जनसुनवाई में लापरवाही पर DM सख्त, Aligarh news में अफसरों को चेतावनी
अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जनसुनवाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मंगलवार को सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और जनसुनवाई करें।
डीएम ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी जनसुनवाई के निर्धारित समय में भी विभागीय पत्रावलियों पर हस्ताक्षर कराने या वार्ता के लिए अन्य कार्यालयों में चले जाते हैं। इससे न तो उनके स्तर पर और न ही डीएम कार्यालय में प्रभावी जनसुनवाई हो पाती है। उन्होंने इस स्थिति को शासन की मंशा के विपरीत बताया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई के निर्धारित समय में किसी भी अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय को छोड़ना स्वीकार्य नहीं होगा। सभी अधिकारियों को इस अवधि में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और जिले के सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जोर देकर कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।
Aligarh news: कांग्रेस की ‘MNREGA बचाओ’ रैली 12 फरवरी को, अजय राय और अविनाश पांडेय होंगे शामिल
अलीगढ़: 25 साल से बदहाल बरौली बाईपास, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन | Aligarh news
अलीगढ़ में अवैध होटलों पर SSP सख्त, Aligarh news में जांच के आदेश जारी
अलीगढ़ से लापता छात्र की तलाश में मुंबई गई पुलिस, Instagram chat से मिला सुराग (Aligarh news)
