DM ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- किसानों की शिकायतें प्राथमिकता से निपटाओ
विकास भवन में आयोजित किसान दिवस पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वे किसानों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निस्तारित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है और उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए। डीएम के सामने दो शिकायतें आईं, जिन्हें उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के लिए भेजा।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी भी तकनीकी सहायकों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि अधिकारी मौके पर जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें। किसान दिवस के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंकित सिंह भदौरिया ने आम के बगीचों के रखरखाव और कीट नियंत्रण पर जानकारी दी, जबकि जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने फसल बीमा योजना के बारे में बताया।
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
चीन के साथ संबंधों पर संसदीय समिति की 360-डिग्री चर्चा, थरूर ने बताया क्या हुआ
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में सेंध! CBI और रक्षा मंत्रालय की टीम ने की घंटों जांच, अधिकारियों में हड़कंप
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच
धरती माता बचाओ समिति: सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर समिति बनाने पर दिया जोर, उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर फोकस
