‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ का धांसू लुक आउट, आसमान से पाकिस्तान पर बरसाएंगे आफत
सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 28 साल पहले आई ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के तौर पर इस मूवी के बारे में खूब चर्चा की जा रही है। कुछ दिन पहले ‘बॉर्डर 2’ से अभिनेता वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था और अब इस मूवी से एक्टर दिलजीत दोसांझ की पहली झलक सामने आई है।
सोमवार को अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपकमिंग मूवी ‘बॉर्डर 2’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह भारतीय वायु सेना के ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस लुक से ये साफ हो गया है कि दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्डर 2’ में इंडियन एयर फोर्स अफसर के रोल में मौजूद हैं।
इस ट्वीट के साथ दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन में लिखा है- ”इस देश के आसमान में गुरू के बाज पहरा देते हैं।” कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत का लुक काफी शानदार है और इसे देखकर फिल्म के लिए फैंस कि एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ आसमान से आफत बनकर दुश्मन देश पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए नजर आएंगे। मालूम हो कि इस वॉर ड्रामा फिल्म के लिए दिलजीत काफी मेहनत की और फाइटर जेट के लिए खास तरह की ट्रेनिंग भी ली है।
