Deoria News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत मांगने वाले ग्राम सचिव की जांच शुरू, ग्रामीणों ने दर्ज कराए बयान
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर में एक ग्राम सचिव पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। मंगलवार को बीडीओ समेत चार सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची। अधिकारियों के अचानक गांव पहुंचने से हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के विरुद्ध अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
शिकायतकर्ता ने डीएम को सौंपा था ज्ञापन
कस्बा सलेमपुर के रहने वाले सदीक अली ने 27 दिसंबर को शपथ पत्र के साथ बीडीओ से शिकायत की थी कि ग्राम सचिव द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने तथा परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी से मुलाकात की और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को भी एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच के लिए निर्देश दिए थे।
जांच टीम ने दर्ज किए ग्रामीणों के बयान
मंगलवार को बीडीओ रमेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में एडीओ पंचायत धीरेन्द्र सागर, एडीओ आइएसबी विजय प्रताप गुप्ता और एडीओ समाज कल्याण राकेश यादव की संयुक्त टीम ग्राम पंचायत भवन पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने के आरोपों की जांच की तथा संबंधित ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इन दस्तावेजों के अभाव में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
नए साल पर केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: ‘विकसित भारत’ के लिए करें काम, UP politics news
