यूपी में घना कोहरा, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए Orange Alert जारी; जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है और कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। राजधानी लखनऊ में भी रविवार सुबह घना कोहरा देखा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद कोहरा छंट गया, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहा।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी समेत आसपास के जिलों में सुबह कोहरा रहेगा और दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों के लिए Orange Alert जारी किया गया है, जहां अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और शाहजहांपुर के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।
ठाकुरगंज में हर-हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा, Lucknow news
कानपुर के पास Mahakal Express पर पथराव, S-1 कोच का शीशा टूटा; RPF ने शुरू की जांच
UP politics news: विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा विधायकों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दहेज में कार मांगने पर दुल्हन का शादी से इनकार, स्टेज पर हंगामा; पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार
लखनऊ में जानलेवा बनी 60 साल पुरानी पुलिया, ‘Lucknow news’ पर प्रशासन बेखबर
Lucknow News: 33 लाख टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं ‘जीरो’, सुलभ आवास के लोग परेशान
लखनऊ में Cyber Fraud: रिश्तेदार के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 2.86 लाख की ठगी
लखनऊ में ‘Cyber Fraud’ का कहर, रिश्तेदार के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 3 लोगों से 2.86 लाख की ठगी
