Biofuel Project के विरोध में 50 गांवों के किसानों का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
पिसावा क्षेत्र के राऊपुर गांव में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में किसानों का धरना पिछले डेढ़ माह से जारी है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान 31 जनवरी से इस प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को किसानों ने एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र को एक ज्ञापन सौंपा, जो राज्यपाल को संबोधित था। किसानों ने मांग की है कि इस प्रोजेक्ट को तत्काल निरस्त किया जाए।
किसानों का कहना है कि यह Biofuel Project करीब 50 गांवों की आबादी को प्रभावित करेगा। उनका आरोप है कि प्रोजेक्ट से होने वाले प्रदूषण के कारण जनजीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने ज्ञापन में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इस जमीन पर कन्या महाविद्यालय, खेल स्टेडियम या अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र जन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
