ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर लखनऊ में प्रदर्शन, बंद जैसे हालात
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर से शनिवार को भारी शोक की लहर दौड़ गई। ईरानी राज्य मीडिया ने पुष्टि की कि अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हवाई हमलों में तेहरान में उनके कार्यालय पर हमला हुआ, जिसमें 86 वर्षीय खामेनेई शहीद हो गए। इस घटना के विरोध में पुराने लखनऊ की शिया बहुल्य आबादी ने स्वतःस्फूर्त बंद का ऐलान किया। हुसैनाबाद के शाही गेट से लेकर बड़े इमामबाड़े तक सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, शटर नीचे गिरे हुए थे। मेडिकल स्टोर सहित आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी बंद कर दी गईं।
स्थानीय शिया मोहल्लों से लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर छोटे इमामबाड़े और बड़े इमामबाड़े की ओर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने “खामेनेई अमर रहे” के नारे लगाए, साथ ही अमेरिका और इजराइल विरोधी नारे भी गूंजे, साथ ही अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद रविवार को रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े पर मजलिस और विरोध प्रदर्शन बुलाए हैं।
इस घटना का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा, क्योंकि आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कैंडल मार्च का भी आयोजन किया है और तीन दिन के शोक की घोषणा की है। पुराने लखनऊ में हो रहा विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और अब तक कोई हिंसा या झड़प की खबर नहीं है। इलाके में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि शांति बनी रहे।
सरकारी टेलीविजन पर एक न्यूज एंकर ने रुंधे हुए गले और आंखों में आंसू लिए देश को सूचित किया कि ईरान अब 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक में प्रवेश करेगा। इस हमले ने न केवल ईरान की सत्ता को हिला दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को एक भीषण युद्ध की आग में झोंक दिया है। जिस समय इजरायल ने उन्हें मार गिराया, उस समय वह अपने दफ्तर में दैनिक काम कर रहे थे।
खामेनेई के निधन से देश की आंतरिक और बाहरी नीतियों में बड़े बदलाव की संभावना है। शिया धर्मगुरुओं और राजनीतिक नेताओं ने देशवासियों से संयम बनाए रखने और शांति बनाए रखने की अपील की है। ईरान में खामनेई का निधन न केवल धार्मिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटना है, बल्कि इसे मध्य पूर्व की राजनीतिक दिशा और वैश्विक कूटनीति पर भी असर डालने वाला माना जा रहा है।
अलीगढ़ स्कूल बस हादसा: जर्जर फर्श से गिरी बच्ची, टायर तले कुचलकर मौत, UP school bus accident
कानपुर हैलट में महिला डॉक्टर पर टिप्पणी, गार्ड को छात्रों ने पीटा | kanpur news
उत्तर प्रदेश इफ्तार टाइम: लखनऊ, आगरा, कानपुर में आज रोजा खोलने का समय जानें
UP मतदाता सूची: 73% नोटिसों पर सुनवाई पूरी, 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज
संविदाकर्मी की मौत पर मध्यांचल एमडी का एक्शन: एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत चार कर्मचारी निलंबित
अलीगढ़ में कॉलेज के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में एक घायल | Aligarh Crime
इजराइल-ईरान तनाव के बीच लखनऊ में सोना 13000, चांदी 35 हजार महंगी: Gold Price Update
ईरान-इजरायल तनाव के बीच खाड़ी देशों से हवाई संपर्क बाधित, 17 फ्लाइटें रद्द
