दिल्ली धमाके में घायल शिवा घर लौटे, सुनाई आपबीती: ‘वो पल याद कर सिहर जाता है दिल’
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए आतंकी बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए भलुअनी के व्यवसायी शिवा जायसवाल बुधवार को अपने घर लौट आए हैं। दिल्ली से सरकारी एंबुलेंस से घर पहुंचे शिवा का परिवार और नगरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और घटना के बारे में जानकारी ली।
शिवा ने बताया कि वह दिल्ली में अपने कपड़ों की दुकान के लिए खरीदारी करने गए थे। चांदनी चौक के पास से गुजरते समय अचानक एक जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह विस्फोट स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर थे। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को अस्पताल में पाया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि यह एक कार बम विस्फोट था। शिवा के चेहरे, सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके कान और नाक का भी ऑपरेशन हुआ है।
दस दिन अस्पताल में बिताने के बाद घर लौटे शिवा आज भी उस भयावह क्षण को याद कर सिहर उठते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनसे मिलकर घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। हालाँकि, चोटों के कारण उन्हें घटना का बहुत कुछ याद नहीं है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो देखकर उन्हें कुछ बातें याद आई हैं।
शिवा की मां, माया जायसवाल, जो स्वयं कैंसर से पीड़ित हैं, अपने इकलौते बेटे की सलामती के लिए लगातार प्रार्थना कर रही थीं। बेटे को सुरक्षित घर लौटा देख वह बेहद भावुक हो गईं और नम आंखों से उसे निहारती रहीं। इस अवसर पर संतोष मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता, श्रवण चौरसिया, मोहनलाल वर्मा, प्रमोद मौर्या, अमित मद्धेशिया और प्रशांत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिवा और उनकी मां से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
मजहबी कट्टरता का बढ़ता साया: भारतीय मुस्लिम समाज में चिंताजनक बदलाव
एसएफ स्ट्रीट स्कूल ने मंसा टीला में खोली नई शाखा, वंचित बच्चों को मिलेगी शिक्षा
निर्माण और मलबा दिल्ली की हवा में PM-10 को 24% तक बढ़ाता है: AIIMS स्टडी का बड़ा खुलासा
दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, नई फिल्मों को पछाड़कर की बंपर कमाई
ChatGPT का ग्रुप चैट फीचर अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, मिलकर करें AI से बातचीत
मेडिकल कॉलेजों में ‘एंटी-नेशनल’ गतिविधियों पर लगेगी रोक, NMC की नई गाइडलाइन
दिल्ली के गरीबों को मिलेगा पक्का आशियाना, रेखा सरकार ने शुरू की बड़ी पहल
दिल्ली पुलिस का ‘साइ-हॉक’ ऑपरेशन: 48 घंटे में 877 साइबर अपराधी गिरफ्तार
