दिल्ली ब्लास्ट पर उमर अब्दुल्ला: कश्मीरियों को शक की निगाह से देखा जा रहा
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए आत्मघाती आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर के नागरिकों के प्रति एक नकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस हमले के कारण अब कश्मीर की पूरी आबादी को शक की निगाह से देखा जा रहा है, जिससे कश्मीरियों के प्रति समाज में एक गलत धारणा बनती है।
श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, “आज दिल्ली में अगर कोई जम्मू कश्मीर में पंजीकृत वाहन भी लेकर निकले या कोई जम्मू कश्मीर का नागरिक वहां कोई वाहन लेकर निकले तो उसे शक की निगाह से देखा जा रहा है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कुछ असामाजिक तत्वों के शामिल होने के कारण पूरे समुदाय को दोषी ठहराया जाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में माता-पिता अपने बच्चों को बाहर भेजने से भी कतराएंगे, क्योंकि हर तरफ से उन्हें शक की नज़रों से देखा जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हर तरफ से हमें शक की नज़रों से देखा जाता है, जब किसी और के काम के लिए हमें बदनाम करने की कोशिश की जाती है, जब कुछ लोगों के किए की वजह से सभी को दोषी ठहराया जाता है, तो यह साफ़ है कि हमारे लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में हुई घटना के लिए कुछ ही लोग जिम्मेदार हैं, लेकिन एक ऐसी सोच और माहौल बनाया जा रहा है कि जैसे जम्मू कश्मीर के सभी निवासी इसके लिए जिम्मेदार हों। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में अब जम्मू कश्मीर में पंजीकृत वाहन चलाना भी एक प्रकार का अपराध माना जा रहा है।
उमर अब्दुल्ला ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा, “अगर मैं आज दिल्ली चला जाऊं और वहां बिना सुरक्षाकर्मियों के बाहर जाने से पहले मैं खुद सोचता हूं कि मुझे अपनी गाड़ी निकालनी चाहिए या नहीं, क्योंकि मुझे नहीं पता कि कोई मुझे रोककर पूछेगा कि मैं कहां से हूं और वहां क्यों आया हूं।” उन्होंने इस आत्मघाती आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी धर्म निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की इजाजत नहीं देता। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच शुरू हो गई है, लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि जम्मू कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है और न ही हर निवासी आतंकवादियों के साथ खड़ा है।
दिल्ली: छात्र की आत्महत्या पर प्रिंसिपल और तीन शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज
कनाडा में रह रहे दंपती को दिल्ली HC से बड़ी राहत, वर्चुअल पेशी को मिली मंजूरी
हाई कोर्ट ने BJP प्रवक्ता पर ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई रोकी, अगली सुनवाई 23 मार्च को
भारत-बांग्लादेश NSA की मुलाकात: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
राज्यपालों व राष्ट्रपति के विधेयकों पर समयसीमा तय नहीं कर सकता सुप्रीम कोर्ट
पश्चिमी दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार
आतंकवाद की नई चाल: दिल्ली हमले ने बढ़ाई चिंता, सतर्कता जरूरी
प्रदूषण की सीमाएं नहीं, एयरशेड मॉडल से समाधान की जरूरत
