धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल के 24 नवंबर को निधन पर शनिवार को क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा में उनके प्रशंसकों ने हवन, पूजन एवं शांति पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन के बाद हजारों लोगों ने उपस्थित होकर धर्मेंद्र देओल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तेरहवीं के अवसर पर आयोजन समिति ने दो दर्जन से अधिक गांवों में जाकर सहभोज का निमंत्रण दिया था, जिसमें लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर फिल्म ‘शोले’ प्रदर्शित की गई और धर्मेंद्र के लोकप्रिय गाने व संवादों ने लोगों को भावुक कर दिया। आयोजन समिति व ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र का मथुरा से गहरा नाता रहा है और उनकी फिल्में दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ गई हैं।
इस दौरान गोपाल सिंह पहलवान, पूर्व नायब सूबेदार लाखन पहलवान, जुगेंद्र पहलवान, सूरजपाल, बॉबी सिंह, तूफान सिंह, पूरन दरोगा, हरकम सिंह सूबेदार, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में इन छात्रों ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
