आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रोकने पर विवाद: RPF ने DSM को पीटा और प्लेटफॉर्म पर घसीटा
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रविवार सुबह हीराकुंड एक्सप्रेस के रुकने को लेकर आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम) के बीच गंभीर विवाद हो गया। आरपीएफ जवानों ने ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में एक यात्री को पकड़ा, जिसका डीएसएम नरेंद्र चाहर ने विरोध किया।
डीएसएम का कहना था कि एक महिला यात्री सामान लेने स्टेशन पर उतरी थी और ट्रेन चल देने पर उसे चढ़ाने के लिए गार्ड से बात कर ट्रेन रोकी गई थी। इस दौरान आरपीएफ जवानों ने डीएसएम से कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और वे मौके पर जुट गए। करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मचारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
स्टेशन प्रबंधक प्रवेंद्र प्रकाश ने स्पष्ट किया कि यह मामला चेन पुलिंग का नहीं था। एक महिला यात्री सामान लेने उतरी थी और ट्रेन चलने पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। डिप्टी स्टेशन मास्टर ने महिला यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन को रुकवाया था।
वहीं, आरपीएफ जवानों का पक्ष अलग था। उनका कहना था कि ट्रेन में चेन पुलिंग की गई थी और वे यात्रियों को पूछताछ के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच डीएसएम वहां पहुंचे और उन पर वसूली का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस घटना ने रेलवे प्रशासन के भीतर के तनाव को उजागर किया है।
आगरा में डॉक्टर का शव रेलवे लाइन पर मिला, लाइसेंस की परेशानी बनी मौत का कारण?
गुरुद्वारा के पास रेलवे ट्रैक पर डॉक्टर का शव मिला, लाइसेंस न मिलने से थे परेशान: doctor suicide
आगरा की सुभाष बाजार घटना: दोषियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिए निर्देश
Agra News: जिला पंचायत ने रोपे 2500 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: केंद्रीय हिंदी संस्थान में घटे विदेशी छात्र, यूक्रेन-इजरायल से आवेदन नहीं
आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन: टेलीग्राम पर सजती थी अवैध हथियारों की दुकान, 11 पिस्टल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
आगरा में दोस्ती का कड़वा सच: नकली फोटो से 15 लड़कियों के रिश्ते तुड़वाए, Agra crime news
