महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, Shaheed Diwas के रूप में मनाया गया
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसजन नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति के पास एकत्र हुए। उन्होंने मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा मानवता की रक्षा के लिए अहिंसा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म, तप और सत्य है, जिससे धर्म की स्थापना होती है। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी और सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री विमल कुमार सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रतिभा सिंह, ऊषापाल, शैल कुमारी, निर्जला, अमरदीन अंसारी, डॉ. देशबंधु बघेल, दीप कुमार पाण्डेय, अलीहसन सोहराब, हरिशंकर पचौरी, अखिलेश पाल, रूमसिंह यादव, दीपक धनगर समेत कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
