झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, गुमला में 3 डिग्री पहुंचा तापमान, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, खासकर गुमला में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कनकनी बढ़ने लगी है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है और लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 8, 9, 10 और 11 दिसंबर को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं कहीं शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं कहीं शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम 23.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से चल रहे सर्द हवाओं व पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी के कारण मैकलुस्कीगंज इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में है। इसका असर भी मैकलुस्कीगंज में देखने को मिल रहा है। बर्फीली हवाओं के थपेड़ों से मैकलुस्कीगंज में ठंड पूरे शबाब में है तापमान कहीं 4.5 डिग्री सेल्सियस तो कहीं 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सुबह लोग देर से घरों से निकल रहें। लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच
कमीशन नहीं, मंदिर चाहिए: कांग्रेस विधायक का अनोखा ऐलान, विकास कार्य में जोड़ा धार्मिक रंग
गाय शेड घोटाला: लोहरदगा में बिचौलिए ने शौचालय बनाकर डकार लिए लाखों रुपये, लाभुक को नहीं पता योजना क्या है
धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन
सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज
झारखंड में शीतलहर का कहर! गुमला का तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा, रांची में भी ठिठुरन बढ़ी
झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल
