0

सीएम योगी की सिंगापुर-जापान यात्रा सफल, 1.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन

By Feb 27, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिंगापुर और जापान की चार दिवसीय विदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस दौरे के दौरान ‘टीम यूपी’ ने वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। कुल मिलाकर इस दौरे में उत्तर प्रदेश को 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

जापान के यामानाशी प्रांत के साथ यूपी सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत यूपी के छात्र जापान में उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस उन्नत तकनीक का उपयोग उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्री, सार्वजनिक परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र में किया जाएगा। इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी ऑफ यामानाशी, यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी और यूपी के प्रमुख संस्थानों जैसे IIT कानपुर, IIT BHU, HBTU और MMMUT के सहयोग से एक ‘ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की घोषणा की गई है।

यामानाशी में आयोजित ‘यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपनी कार्यशैली को रिएक्टिव से बदलकर प्रोएक्टिव (Proactive) बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी बदलाव के कारण वैश्विक निवेशकों का भरोसा यूपी पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बजट में रोबोटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रावधान का जिक्र करते हुए भविष्य की तकनीक पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी अब केवल संभावनाओं का प्रदेश नहीं, बल्कि अवसरों का केंद्र बन चुका है।

जापान में निवेश संवाद के दौरान कुबोटा कॉर्पोरेशन, स्पार्क मिंडा, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री और नागासे एंड कंपनी लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों ने एमओयू साइन किए। वहीं, सुजुकी मोटर, होंडा कार्स, मित्सुई, रैपिडस और एमयूएफजी बैंक जैसी दिग्गजों ने भी निवेश में गहरी रुचि दिखाई। ये कंपनियां मुख्य रूप से कृषि मशीनरी, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्रों में निवेश करेंगी।

यह दौरा प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी गति देगा। दिसंबर 2024 में यामानाशी के राज्यपाल के यूपी दौरे के बाद से ही दोनों सरकारों के बीच संवाद का सिलसिला शुरू हुआ था। इस विदेश यात्रा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जापानी उद्योगपतियों के साथ बी-टू-जी (B2G) बैठकें कीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के ‘नेट जीरो’ लक्ष्य और यूपी को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में थार सवार दबंगों का आतंक, हार्न बजाने पर पति पर जानलेवा हमला, महिला से बैड टच

स्वरूप नगर में बीच सड़क खड़ी कार को हार्न बजाने पर थार सवार दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की कार में तोड़फोड़ की और उसकी पत्नी से छेड़छाड़...
By Feb 27, 2026

देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, गेस्ट हाउस संचालक पर दर्ज हुई FIR

कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में देर रात तक डीजे बजाना एक गेस्ट हाउस संचालक को महंगा पड़ गया। गणेश नगर स्थित साई गार्डन में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान तय समय सीमा (रात 10 बजे)...
By Feb 27, 2026

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही: तीन ब्लॉक के बीपीएम का वेतन रोका, कई को नोटिस जारी

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आनंद शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। जहांगीरगंज के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) को चेतावनी जारी की गई है, वहीं जलालपुर, जहांगीरगंज और भीटी के...
By Feb 27, 2026

होली पर जहरीली शराब पर रोक, सीएम योगी के सख्त निर्देश, राजस्व बढ़ाने पर भी जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश...
By Feb 27, 2026

सीएसजेएमयू देगा नैक मूल्यांकन का प्रशिक्षण, महाविद्यालयों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने अपने संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के मूल्यांकन पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। इस...
By Feb 27, 2026

कानपुर: बाथरूम में गिरने से छात्रा की हेड इंजरी से मौत, जांच जारी

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 13 वर्षीय छात्रा की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। यह घटना हंसपुरम इलाके में हुई, जहाँ छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी।...
By Feb 27, 2026

कानपुर के उत्कर्ष यादव का विज्जी ट्रॉफी में चयन, खेलेंगे North Zone की टीम से

गोवा में एक मार्च से शुरू होने वाली विज्जी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर का प्रतिनिधित्व उत्कर्ष यादव करेंगे। उनका चयन नार्थ जोन की टीम में हुआ है, जो इस प्रतिष्ठित अंतर-विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में खेलेगी।...
By Feb 27, 2026

ऑटोमोबाइल कंपनी कैशियर पर 63 लाख गबन का आरोप, आलमबाग पुलिस ने दर्ज किया केस

आलमबाग में एक ऑटोमोबाइल कंपनी के निदेशक ने अपने ही कैशियर पर 63.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि कैशियर ने करीब पांच महीने तक डे-बुक में हेरफेर कर यह...
By Feb 27, 2026

साझा करें