चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana Shankara Vara Prasad Garu’ ने 6 दिनों में मचाया धमाल, Prabhas की फिल्म को पछाड़ा
चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana Shankara Vara Prasad Garu’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है। संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा है। फिल्म ने 6 दिनों में ही भारत में 139.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म की कमाई में पहले हफ्ते में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है और यह वीकेंड के बाद भी मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 61.07 प्रतिशत रही, जिसमें शाम के शो में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे।
फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘The Raja Saab’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘The Raja Saab’ ने 9 दिनों में लगभग 136.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘Mana Shankara Vara Prasad Garu’ ने सिर्फ 6 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस महीने के अंत तक कोई बड़ी तेलुगु फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है, जिसका फायदा ‘Mana Shankara Vara Prasad Garu’ को मिलेगा। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। यह फिल्म चिरंजीवी की पिछली फिल्म ‘Bholaa Shankar’ के फीके प्रदर्शन के बाद उनकी जबरदस्त वापसी मानी जा रही है।
