दिल्ली के मौसम में बदलाव: रविवार को छाएंगे बादल, हवा चलने से मिलेगी ठंड से राहत?
राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह हल्की धुंध के साथ हुई, लेकिन हवा चलने के कारण दिन चढ़ते ही धुंध छंट गई। इसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में पिछले दिन की तुलना में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम था, लेकिन एक दिन पहले की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, रविवार को सुबह हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं तथा हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।
आइएमडी ने रविवार के लिए अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
