UP में 70 लाख की घूस लेते CGST अधिकारी गिरफ्तार, CBI action में डिप्टी कमिश्नर भी अरेस्ट
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के झांसी में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। सीबीआई ने सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी (IRS अधिकारी) समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक कारोबारी से 70 लाख रुपये की घूस लेने का आरोप है।
सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। घूसखोरी के इस मामले में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के अलावा दो अधीक्षक अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के साथ ही जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक राजू मंगतानी और वकील नरेश कुमार गुप्ता को भी पकड़ा गया है।
13 करोड़ की कर चोरी पर राहत देने की थी डील
सीबीआई के अनुसार, यह घूसखोरी जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक को लगभग 13 करोड़ रुपये की कर वसूली के मामले में राहत देने के लिए की जा रही थी। अधिकारियों ने कारोबारी पर कार्रवाई का दबाव बनाकर यह डील की थी। सीबीआई ने डेढ़ करोड़ रुपये की घूस की शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया था।
छापेमारी में 90 लाख नकद और 21 किलो चांदी बरामद
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपियों के झांसी, ग्वालियर और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में अब तक 90 लाख रुपये नकद, संपत्तियों के कई दस्तावेज, जेवर और 21 किलो से अधिक वजन की चांदी की ईंटें बरामद हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, सर्वाधिक नकदी और जेवर सीजीएसटी अधिकारियों के घरों से मिले हैं।
सीबीआई ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य चारों आरोपियों को झांसी से पकड़ा गया। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लखनऊ में 1 करोड़ की मार्फीन के साथ पकड़े गए दो तस्कर, UP Crime News
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ: लखनऊ में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
New Year Celebration: पटना में नए साल के जश्न के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, PMCH-IGIMS समेत 9 टीमें तैनात
मुजफ्फरपुर में नए साल का जोरदार स्वागत, आधी रात से गूंज उठा जश्न; Muzaffarpur news
लखनऊ में लाई-चना विक्रेता हत्याकांड: पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगाले, कई संदिग्ध हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ में 57 करोड़ का GST fraud, फर्जी फर्मों से सरकार को लगाया चूना
यूपी में मुफ्त कैंसर इलाज की तैयारी, जिला अस्पतालों में बढ़ेगी Dialysis यूनिट
दिल्ली में नए साल का जश्न: कनॉट प्लेस में delhi police का कड़ा पहरा, 857 PCR वैन ने की गश्त
