आगरा में कोहरे में फंसी कार, यूपी पुलिस ने पेट्रोल देकर बचाई फजीहत
आगरा में एक दिव्यांग युवक की कार का पेट्रोल नेशनल हाईवे पर खत्म हो जाने के बाद यूपी पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। फिरोजाबाद लौट रहे युवक की कार एत्मादपुर क्षेत्र में रात के समय बंद हो गई। घने कोहरे और सुनसान स्थान पर फंसे युवक ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क किया।
सूचना मिलते ही पीआरवी 4097 के आरक्षी संदेश कुमार और होमगार्ड चालक शैलेंद्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर कार सवारों को उपलब्ध कराया। पुलिस की इस त्वरित सहायता से युवक और उसकी बहन सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके। इस घटना ने आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
इसी क्रम में, यमुना एक्सप्रेसवे पर गश्त के दौरान छलेसर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को एक पर्यटक का पर्स मिला। पर्स में फिलीपींस के पर्यटक पलमा जान लैरी मयुगबू की आईडी थी। पुलिस ने अथक प्रयास कर दो घंटे की मशक्कत के बाद पर्यटक को ढूंढ निकाला और उसका पर्स वापस किया। पर्यटक ने “थैंक्यू आगरा पुलिस” कहकर आभार व्यक्त किया।
नए साल पर ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़, New Year मनाने के लिए खास इंतजाम
शादी.कॉम पर दोस्ती, डेट पर युवती से एक्टिवा और ज्वेलरी लेकर फरार युवक, Agra police ने दर्ज किया केस
यमुना में अवैध खनन पर SC की रोक के बावजूद कार्रवाई, आगरा में तीन ट्रैक्टर जब्त
नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 28 ट्रेनों के समय में बदलाव, रात 12 बजे से लागू होगा नया Time Table
Agra Metro का पहला अंडरग्राउंड ट्रायल शुरू, बिजलीघर से ISBT तक धीमी गति से चली मेट्रो
आगरा दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान; Agra traffic affected
आगरा में खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुआ की आशंका | Agra news
आगरा में नए साल पर रूट डायवर्जन, नो एंट्री पास निरस्त; ट्रैफिक हेल्पलाइन जारी
