UPPSC में बंपर भर्ती! पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 513 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सैलरी 56,100 रुपये
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से पॉलिटेक्निक लेक्चरर के कुल 513 पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक लेक्चरर के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवार इन पदों के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही फॉर्म में करेक्शन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी, 2026 है।
पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, बीएस या बी आर्क में डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
यूपीपीएससी की ओर से पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
