रूस में जबरन यूक्रेन युद्ध में भेजे गए उत्तराखंड के छात्र राकेश मौर्य का शव लौटा, मौत की परिस्थितियों पर सवाल
स्टडी वीजा पर रूस गए उत्तराखंड के इंजीनियर छात्र राकेश मौर्य का पार्थिव शरीर बुधवार को शक्तिफार्म पहुंचा, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राकेश के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सुरेंद्रनगर स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
शक्तिफार्म के ग्राम कुसमोठ निवासी राकेश मौर्य, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे, करीब दो महीने पहले तब चर्चा में आए थे जब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था। इस वीडियो में राकेश ने रूस में सैनिक की वर्दी पहने हुए अपनी पीड़ा बयां की थी। उसने आरोप लगाया था कि रूस पहुंचने के बाद उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए थे और उसे जबरन सैनिक बनाकर यूक्रेन युद्ध में भेज दिया गया था।
राकेश के पिता राजबहादुर मौर्य और माता सोनी ने बताया कि उनकी आखिरी बार 30 अगस्त को राकेश से बात हुई थी, जब उसने खुद को हिमाचल प्रदेश में नौकरी पर बताया था। इसके बाद संपर्क टूट गया और फिर रूस में सैनिक बनाए जाने की जानकारी सामने आई। परिवार के अनुसार, राकेश ऑनलाइन जॉब करता था और वह कब व किन परिस्थितियों में रूस पहुंचा, इसकी स्पष्ट जानकारी परिवार को नहीं थी।
राकेश के परिजन उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे थे, लेकिन बुधवार को उसके शव के पहुंचने की खबर ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दीं। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन बेहद दुखी नजर आए और उन्होंने किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया। राकेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, उसे कब और कैसे रूस से भारत लाया गया, और इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई क्या है, इन सवालों के जवाब अभी भी अनुत्तरित हैं। इस संबंध में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
यमुना की नई डेडलाइन 2029 घोषित, 8000 करोड़ से 303 ड्रेनेज परियोजनाओं पर काम शुरू
मारुति सुजुकी विक्टोरिस बनी इंडियन कार ऑफ द ईयर 2026, ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी जीत
12 करोड़ की साइबर ठगी: चीनी ठगों के साथी सुधाकर गर्ग को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन चुनाव की तारीख बदली, अब 17 जनवरी को होगा मतदान | Noida election news
शिवानी हत्याकांड: दो आरोपी कोर्ट में पेश, बहन के बेटे की साजिश का खुलासा
करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर के एनुअल डे पर दिखाया ‘रियल’ अंदाज़, करण जौहर को दिया जवाब
दिल्ली में ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’: पहले दिन 3,700 से ज़्यादा वाहनों का चालान, प्रदूषण पर लगाम की कोशिश
UP Weather: बनारस में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे, रेड अलर्ट जारी
