लखनऊ पॉलिटेक्निक में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, 10 नामजद समेत 35 पर FIR दर्ज | Lucknow News
लखनऊ के मोहान रोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 नामजद छात्रों सहित 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह विवाद कथित तौर पर जातीय टिप्पणी और रैगिंग को लेकर शुरू हुआ था।
पुलिस के अनुसार, पॉलिटेक्निक के द्वितीय वर्ष के छात्र शिवा पाण्डेय ने तहरीर दी थी। शिवा का आरोप है कि संस्थान के छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्र रैगिंग के साथ-साथ जातीय टिप्पणी भी करते थे। शिवा अपने रूममेट्स के साथ इसकी शिकायत करने प्रधानाचार्य के पास गए थे। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने केवल शिवा को अंदर बुलाया और बाकी छात्रों को बाहर रोक दिया। इसी दौरान संस्थान के छात्रों के दूसरे गुट ने उन पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें शिवा समेत कई छात्रों को चोटें आईं। हमलावरों ने संस्थान के बाहर खड़ी छात्रों की बाइकों में भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर स्कूटी की डिग्गी में रखे दो मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद, हेलमेट और घड़ी भी चोरी कर ले गए।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मारपीट, चोरी और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष के छात्रों या संस्थान के प्रधानाचार्य की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली नहीं है।
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
लखनऊ में चोरों ने हाईटेंशन लाइन काट कर चुराया ट्रांसफार्मर का तांबा, इलाके में बिजली गुल
लखनऊ में चाइनीज मांझा की बिक्री पर पुलिस सख्त, साइबर सेल कर रही निगरानी (Lucknow news)
चाइनीज मांझे से घायल हुए फौजी, बोले- ‘helmet का शीशा खुला था, मांझा सीधे होंठ पर लगा’; Lucknow news
Lucknow University: मृत कर्मचारी की पेंशन 6 साल तक लेता रहा बेटा, रिश्तेदार को खड़ा कर किया फर्जीवाड़ा
