0

‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा

By Dec 15, 2025

यूपी की आगरा पुलिस ने बेव सीरीज में काम करने वाले एक ऐसे कलाकार को पकड़ा है जो खतरनाक नशीले पदार्थ एमडीएमए की तस्करी और सप्लाई करता था। पकड़ा गया मान सिंह फर्जी और द फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज में बतौर को-स्टार काम कर चुका है। मुंबई में ही रहने के दौरान वह आगरा में सूखे नशे की सप्लाई यहां के युवाओं को करता था।

मान सिंह वैसे तो दिल्ली के राजौरी गार्डन का रहने वाला है। उसकी तलाश में जुटी एएनटीएफ (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को छानबीन में पता चला कि वह दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गया है। वहां वेबसीरीज में काम करता है। उसे शुरू से फिल्मों में काम करने का चस्का था। छानबीन में पता चला कि आरोपित मान सिंह मुंबई के मरीना एनक्लेव बिल्डिंग मालवानी में रहता है। सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ मुंबई पहुंचे और सहायक हीरो बनकर तस्करी करने वाले मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, बड़े लोग सिगरेट और शराब के नशे से ऊपर निकल चुके हैं। एमडीएमए का नशा आगरा में भी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। उसके जरिए आगरा में भी सूखा नशा आया करता था। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2008 में मुंबई आकर फिल्मों में काम करने का सपना देखा था। इस दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने उसे नशे की तस्करी का काम सिखाया। इस काम में अच्छी कमाई हो जाती थी। वह इसमें लिप्त हो गया। वर्तमान में आरोपित मादक पदार्थ एमडीएमए का बड़ा तस्कर बन गया।

एएनटीएफ आगरा यूनिट आरोपित से पूछताछ में यह पता लगा रही है कि वह आगरा में किसे माल दिया करता था। अभी तक कितना माल भेज चुका है। नशे की तस्करी से कमाई रकम से उसने क्या-क्या संपत्ति जुटाई है। पिछले दिनों आगरा में भी एमडीएमए बेचने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा गया था। उसने यह बताया था कि वे दिल्ली से माल लेकर आया करते थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा निकालकर मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान...
By Dec 15, 2025

आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर ताजनगरी का मान बढ़ाया है। सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई) के विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के तहत दो हजार प्रोजेक्ट में प्राथमिक विद्यालय विदरपुर के बच्चों...
By Dec 15, 2025

जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान

जीआरपी कर्मियों ने अपनी बहादुरी से एक संभावित रेल दुर्घटना को टाल दिया। गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट कर्मी दोनों जीआरपी जवानों ने एसी कोच के नीचे पहिये में लगी आग पर तत्काल काबू पाते हुए...
By Dec 15, 2025

खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR

थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया के जंगल क्षेत्र में खनन करने से रोकने पर दबंग माफिया ने महिला वन कर्मी से अभद्रता कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गए। वन कर्मी...
By Dec 15, 2025

बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग...
By Dec 15, 2025

आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे

कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग लिए।...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमर में ले जाकर उसकी...
By Dec 15, 2025

सरप्राइज के बहाने ननद पर जानलेवा हमला, भाभी ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू-चिमटे से गोदा

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के राधा नगर में रविवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भाभी ने अपनी ननद को उपहार देने के बहाने कमरे में बुलाया। ननद...
By Dec 15, 2025

साझा करें