बिहार: सिवान में 14 हजार अपात्रों के राशन कार्ड होंगे रद्द, मुफ्त राशन लेने पर होगी वसूली (Siwan news)
बिहार सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अपात्र लाभार्थियों को बाहर करने के लिए एक व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सिवान जिले के दरौंदा प्रखंड में 14 हजार से अधिक अपात्र लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे। ये लाभार्थी वर्षों से मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे थे, जबकि वे इसके लिए पात्र नहीं थे।
प्रखंड आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों को आधार से लिंक करने के बाद यह कार्रवाई शुरू की है। प्रथम चरण में 8,591 संदिग्ध लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है, जबकि दूसरे चरण में 5,719 संदिग्धों की जांच जारी है।
जांच में सामने आया है कि इन अपात्र लाभार्थियों में कई सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, दोपहिया और चारपहिया वाहन मालिक शामिल हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी मासिक आय 40 हजार रुपये से अधिक है, फिर भी वे खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे थे।
आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डधारियों के डेटा का मिलान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग और आयकर विभाग के डेटाबेस से किया। मिलान के दौरान पता चला कि कई लाभार्थी ढाई एकड़ से अधिक भूमि के मालिक हैं, जो योजना के तहत राशन लेने के लिए अपात्र हैं।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अपात्र लाभार्थियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे स्वेच्छा से कार्यालय में आकर अपना राशन कार्ड सरेंडर करें। ऐसा न करने पर उनसे अब तक उठाए गए राशन के समतुल्य राशि की वसूली की जाएगी। विभाग अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
Jamui News: गैस सिलेंडर फटने से बेकरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
पटना में DM का सख्त आदेश: 31 दिसंबर तक राजस्व कर्मियों की छुट्टी रद्द, निपटाने होंगे सभी Land Cases
पटना साइंस सिटी (Patna Science City) में बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान, विज्ञान बना रोमांचक खेल
बिहार MDM scam: 36 जिलों के 5000 प्रधानाध्यापकों पर 5 करोड़ का बकाया, शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विजिलेंस का छापा, क्लर्क के पास मिले अधिक पैसे, Muzaffarpur railway news
