बिहार: पहली बार क्षेत्र में पहुंचीं BJP MLA Maithili Thakur, ग्रामीणों ने रखी समस्याओं की झड़ी
लोकगायिका से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा शुरू किया। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा विदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का अंबार लगा दिया। ग्रामीणों ने विधायक से इन बुनियादी मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
मैथिली ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार को और तेज करना उनका संकल्प है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से युवाओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र कार्य शुरू करने का भरोसा दिलाया।
SIR पर राहुल गांधी को नसीहत, ‘बिहार में सबक मिल चुका है’; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान
दरभंगा: मखाना रिसर्च सेंटर में छात्रों को मिला प्रेरक संदेश, ‘जिम्मेदार युवा सोच से बनेगा भारत का भविष्य’
मैथिली ठाकुर ने अलीनगर में किया बड़ा ऐलान, स्कूल-अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं; Bihar news
पश्चिम चंपारण में ATM लूट से हड़कंप, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल; बेकाबू Bihar crime news
बिहार के सिवान में बनेंगे मॉडल स्कूल, सभी 19 प्रखंडों में मिलेगी Smart Class की सुविधा
बिहार में किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आलू-मक्का की अंतरवर्ती खेती से Farmers Income में वृद्धि
रोहतास में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण | Rohtas news
ठंड में High Blood Pressure के मरीजों को हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
