0

यूपी में आवारा कुत्तों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी जिलों में बनेंगे Dog Shelter Home

By Feb 6, 2026

उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों और उनसे होने वाले हादसों पर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जन सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों में डॉग शेल्टर होम और एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर की स्थापना प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शासन स्तर पर इसे प्राथमिकता देते हुए भूमि चिह्नीकरण, बजट निर्धारण और परियोजना स्वीकृति की कार्रवाही एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

सरकार ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय, वैज्ञानिक और स्थायी तरीके से किया जाए। सरकार का मानना है कि डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर की प्रभावी व्यवस्था से जहां एक ओर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर पशु कल्याण को भी मजबूती मिलेगी।

परियोजना रिपोर्ट और बजट आवंटन

योगी सरकार ने डॉग शेल्टर होम के लिए अलग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, प्रति शेल्टर होम 470 लाख रुपये से लेकर 531 लाख रुपये तक की लागत आने का अनुमान है। डीपीआर में शेल्टर होम की क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पशु चिकित्सा सुविधाएं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। शासन स्तर पर इन डीपीआर को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है और अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिलों में भूमि चिह्नीकरण की प्रक्रिया तेज

नगर निगम क्षेत्रों में पहले से संचालित अथवा प्रस्तावित एबीसी सेंटरों के साथ ही डॉग शेल्टर होम विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक नगर निगम को उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में ग्राम मऊर उपरहट, तहसील सोरांव में डॉग शेल्टर होम के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। लखनऊ नगर निगम में भूमि की उपलब्धता को लेकर कार्यकारिणी बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।

वहीं अन्य नगर निगमों से भी सूचना प्राप्त की जा रही है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके। जनपद मुख्यालयों पर भी एबीसी सेंटर एवं शेल्टर होम की स्थापना को लेकर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। ललितपुर में 12.182 हेक्टेयर, हरदोई में 0.2 हेक्टेयर, बुलंदशहर में 2000 वर्ग मीटर तथा फतेहपुर में 0.769 हेक्टेयर भूमि एबीसी सेंटर एवं डॉग शेल्टर होम के लिए चिह्नित कर ली गई है। शेष जनपदों से सूचनाएं प्राप्त होते ही वहां भी भूमि चिह्नीकरण और परियोजना स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से चरित्र प्रमाण-पत्रों के आवेदनों की पेंडेंसी को एक...
By Feb 6, 2026

CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ OTT film के निर्देशक पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई फिल्म के शीर्षक और प्रचार...
By Feb 6, 2026

यूपी में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, कानपुर से लखनऊ मार्च शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट-बाबा) ने कानपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के खिलाफ किया जा रहा है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने...
By Feb 6, 2026

होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी

भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक अतिरिक्त special train चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज स्टेशन से महाराष्ट्र के बांद्रा...
By Feb 6, 2026

Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा

कानपुर के दबौली इलाके की रहने वाली आस्था शर्मा के साथ फ्लाइट में चोरी का मामला सामने आया है। पोलैंड से लौटते समय उनके सामान से लाखों रुपये के गहने गायब हो गए। यह घटना...
By Feb 6, 2026

लखनऊ में राज्यपाल ने UP NCC cadets को किया सम्मानित, RDC 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

एनसीसी निदेशालय (उत्तर प्रदेश) की ओर से लखनऊ के जनभवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
By Feb 6, 2026

Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन वाले कमरे का एसी खराब हो गया, जिसके चलते मशीन गर्म होकर...
By Feb 6, 2026

कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)

कानपुर में गंगा बैराज रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। बैराज से सिंहपुर और बिठूर होते हुए मंधना तक अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...
By Feb 6, 2026

साझा करें