VIP Industries shares में बड़ी ब्लॉक डील, 7% उछले शेयर; जानें क्या है इसका मतलब
देश की दिग्गज लगेज कंपनी VIP Industries के शेयरों में हाल ही में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। यह उछाल एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई, जिसमें कंपनी के लगभग 3.7 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। यह लेनदेन कंपनी की कुल इक्विटी हिस्सेदारी का लगभग 26 प्रतिशत है। इस बड़े बदलाव ने कंपनी के मालिकाना हक में लगातार हो रहे बदलावों को रेखांकित किया है।
VIP Industries shares 362 रुपये के स्तर पर खुले और शुरुआती कारोबार में 397 रुपये का हाई बनाया। यह तेजी लगभग तीन महीने बाद आई है। शेयर बाजार में ब्लॉक डील एक ऐसा लेनदेन होता है जिसमें बड़ी संख्या में शेयरों का आदान-प्रदान होता है। यह डील आमतौर पर संस्थागत निवेशकों, बड़े फंड हाउसेज या प्रमोटरों के बीच होती है। इसमें न्यूनतम 500,000 शेयरों की मात्रा या 10 करोड़ रुपये के न्यूनतम मूल्य का लेनदेन होता है।
यह ब्लॉक डील मल्टीपल्स प्राइवेट इक्विटी और उसके पार्टनर्स के एक कंसोर्टियम द्वारा पहले घोषित किए गए बचे हुए ओपन-ऑफर की संख्या के बराबर है। यह लेनदेन प्रमोटर हिस्सेदारी बिक्री की एक श्रृंखला के बाद हुआ है। इससे पहले सितंबर में भी VIP इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर्स प्रमोटर्स ने ब्लॉक डील के जरिए 343 करोड़ रुपये में 6.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। उस समय पीरामल विभूति इन्वेस्टमेंट्स और किडी प्लास्ट ने 388.2 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 88.4 लाख शेयर बेचे थे।
हालांकि, कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 17 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि इस साल यह शेयर 20 फीसदी तक टूट चुके हैं।
