सहारा समूह पर ED की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में Sahara City पर छापा मारकर खंगाले दस्तावेज
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सहारा समूह की संपत्तियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के तहत लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा शहर परिसर में छापेमारी की। यह कार्रवाई देशभर में चल रही एक व्यापक जांच का हिस्सा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
जांच दल ने छापेमारी से पहले नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। दरअसल, नगर निगम ने लगभग दो महीने पहले सहारा शहर को सील कर दिया था। जांच एजेंसी के प्रवेश के लिए सील खोलना आवश्यक था। नगर निगम के संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर सील खुलवाई, जिसके बाद ईडी की टीम ने परिसर के भीतर जांच शुरू की।
ईडी के अधिकारियों ने परिसर के भीतर कई फाइलें और कागजात खंगाले। जांच टीम कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ भी ले गई है, जिनकी आगे गहन जांच की जाएगी। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान ईडी या नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
यह कार्रवाई सहारा समूह के खिलाफ देशव्यापी जांच का हिस्सा है। इससे पहले, ईडी ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कंपनी और उसके अधिकारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए थे। जांच एजेंसी ने सहारा समूह की अलग-अलग कंपनियों के खिलाफ 500 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। इस मामले में तीन लोगों, अनिल वैलापरम्पिल, अब्राहम और ओपी श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया है, जो न्यायिक हिरासत में हैं।
लखनऊ में CM योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन, Maulana Abdullah का पुतला फूंका
Eid ul Fitr 2024: फरंगी महल ने तय की सदका ए फितर की राशि, प्रति व्यक्ति ₹65 देने का ऐलान
नीतीश कुमार को PM बनाना चाहती थी SP, अब BJP ने राज्यसभा भेज दिया: Akhilesh Yadav news
लखनऊ: Iran पर हमले के विरोध में Eid की नमाज पर काली पट्टी बांधने की अपील
यूपी में गर्मी का कहर, तापमान 40 पार! 2023 के बाद सबसे गर्म मार्च की शुरुआत (UP weather news)
रमजान का तीसरा अशरा शुरू, UP Iftar Time आज क्या है? जानें प्रमुख शहरों का समय
Kanpur news: ड्रग्स तस्करों से मिलीभगत पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SI समेत 8 और जांच के दायरे में
कानपुर पुलिस (Kanpur Police) के 4 जवान सस्पेंड, ड्रग्स तस्करों को दे रहे थे संरक्षण
