0

भागलपुर को मिलेगी बड़ी राहत! डीएम ने तय की डेडलाइन, मार्च 2026 से शुरू होगी जलापूर्ति

By Dec 16, 2025

भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के फेज-2 और फेज-3 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। जिलाधिकारी ने बुडको के कार्यपालक अभियंता से स्पष्ट पूछा कि यह महत्वपूर्ण योजना कब तक पूरी होगी और शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति कब से शुरू की जाएगी।

बुडको के कार्यपालक अभियंता ने जिलाधिकारी को बताया कि मार्च 2026 तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे और इसी समय से शहर में जलापूर्ति भी आरंभ कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने इस समय सीमा को सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक अभियंता को यह तथ्य लिखित रूप में देने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके और किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके।

बैठक में जलापूर्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिले में जितने भी नर्सिंग होम हैं, उनके बायोवेस्ट (जैविक कचरा) के निष्पादन की समीक्षा की जाए। साथ ही, यह भी जांचा जाए कि जो नर्सिंग होम पंजीकृत नहीं हैं, वे अपने बायोवेस्ट का निष्पादन कैसे कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी नर्सिंग होम और मेडिकल लैब का बायोवेस्ट का निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए, और यदि आवश्यक हो तो अपंजीकृत नर्सिंग होम का पंजीकरण भी कराया जाए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर हो रही है ठगी, एक गलती से खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता

भागलपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठग लोगों को धोखा दे रहे हैं। ये ठग एक फर्जी विभागीय एप्प का मैसेज भेजते हैं, जिसे स्वीकार करते ही मोबाइल हैंग हो जाता है।...
By Dec 16, 2025

साझा करें