आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
आगरा के फतेहाबाद में एक शादी समारोह में मनपसंद गाना न बजाने को लेकर विवाद हो गया। बरातियों और बैंड कर्मियों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
कस्बा फतेहाबाद के कालीनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात बरात के दौरान मनमाफिक गाना न बजाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए।
विशाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रैपुरा मटसेना, जिला फिरोजाबाद की बरात राम खिलाड़ी माहौर की बेटी वर्षा के विवाह में कालीनगर पहुंची थी। बरात दरवाजे के समय बैंड द्वारा गाने को लेकर बरातियों और बैंड कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई।
घटना में मिलाप बैंड की ओर से अंसार पुत्र मन्नो खां निवासी चौराहा मोहल्ला फतेहाबाद तथा बराती पक्ष से विष्णु पुत्र दीनानाथ निवासी शहदवाली गली मंटोला, आगरा घायल हो गए। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
मोबाइल खोया, बैंक खाता साफ! साइबर ठगों ने 13.52 लाख रुपये उड़ाए
राजस्थान में खोया मोबाइल फोन, आगरा लौटते ही खाते से 13.52 लाख रुपये गायब; पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
अवैध रूप से हरे पेड़ काटने पर वन विभाग का सख्त एक्शन, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा मेट्रो अधिकारियों का झूठ पकड़ा गया, पेड़ काटने के सबूत सामने आने पर CEC ने लगाई फटकार
शादी से लौट रहे दंपती के साथ बड़ा धोखा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर ने उड़ाए 21.5 तोला सोने के जेवर
आगरा में युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने किया शांतिभंग का चालान; पीड़िता को सता रहा बदले का डर
