0

त्वचा पर दिख रहे हैं ये 5 बदलाव? हो सकता है लिवर डैमेज का संकेत, अनदेखा करना पड़ सकता है भारी।

By Dec 9, 2025

अगर आपको लगता है कि लिवर की दिक्कतें सिर्फ पेट दर्द या भूख न लगने जैसे लक्षणों से पता चलती हैं, तो ये आधी जानकारी है। सच ये है कि हमारा लिवर जब परेशान होता है, तो उसका असर सबसे पहले चेहरे और त्वचा पर दिखने लगता है। कई बार शरीर अंदर ही अंदर SOS भेज रहा होता है, लेकिन हम उसे स्किन प्रॉब्लम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

लिवर खराब हो रहा है या नहीं, इसका पता अक्सर तब चलता है जब हालत बिगड़ चुकी होती है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि लिवर अपनी परेशानी बहुत पहले ही बता देता है… बस हम उसे पहचान नहीं पाते। जी हां, आपकी स्किन, जो आपको रोज आईने में दिखती है, वही सबसे पहले अलार्म बजाती है। चेहरे पर अचानक आया पीलापन, लगातार खुजली या छोटे-छोटे लाल निशान- ये सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, बल्कि अंदर चुपचाप बिगड़ते लिवर की चेतावनी हो सकती है, जिन्हें नजरअंदाज करना कई बार सीधा अस्पताल तक पहुंचा देता है।

जब लिवर शरीर से बिलीरुबिन को सही तरह नहीं निकाल पाता, तो वो जमा होने लगता है। इसका असर सीधा आपकी स्किन और आंखों पर दिखता है, जो पीली पड़ने लगती हैं। अगर अचानक चेहरे, हथेलियों या आंखों में पीलापन दिखे, तो ये लिवर डिस्टर्ब होने का सबसे बड़ा संकेत है।

लिवर डैमेज होने पर बाइल सॉल्ट्स शरीर में जमा होने लगते हैं, जिससे त्वचा पर लगातार खुजली हो सकती है। ये खुजली इतनी जिद्दी होती है कि मॉइस्चराइजर से भी आराम नहीं मिलता। बहुत बार पैचेज, लालपन या रैशेज भी दिखने लगते हैं- ये सामान्य एलर्जी नहीं, लिवर का इशारा हो सकता है।

लिवर कमजोर होने पर शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे त्वचा का नेचुरल ग्लो गायब हो जाता है। चेहरा अचानक डल, सूजा हुआ या थका हुआ दिखने लगता है। अगर आपकी स्किन अपनी पहले वाली चमक खो रही है, तो ये सिर्फ स्किनकेयर की गलती नहीं, अंदरूनी परेशानी का संकेत है।

अगर त्वचा पर छोटी-छोटी लाल, मकड़ी जैसी वेन्स दिखाई देने लगें तो इसे नजरअंदाज न करें। ये आमतौर पर लिवर में हार्मोन असंतुलन या ब्लड फ्लो में खराबी के कारण बनती हैं। ये संकेत अक्सर लिवर सिरोसिस या गंभीर लिवर डैमेज में देखे जाते हैं।

लिवर ब्लड क्लॉटिंग फैक्टर्स बनाने में मदद करता है। जब ये काम सही से नहीं होता, तो शरीर आसानी से चोट पकड़ने लगता है। हल्के से टकराने पर भी नीले या बैंगनी निशान बन जाते हैं। अगर स्किन पर बार-बार नील पड़ती दिखे, तो इसे सीरियसली लेना जरूरी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें