कानपुर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी जारी, प्रशासन की अनदेखी से जाम की समस्या
कानपुर के पुखरायां कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। मुख्य मार्ग पर जहां मन हो वहां रुककर सवारी बिठाने से यातायात बाधित हो रहा है। ई-रिक्शा की अधिक संख्या के कारण मुख्य सड़क पर जाम लग जाता है, जिससे अन्य वाहनों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यदि कोई ई-रिक्शा चालक को टोके तो वे लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ई-रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद हैं। कुछ समय पहले लाइसेंस के अभाव में रोके गए ई-रिक्शा अभियान समाप्त होते ही फिर से सड़कों पर उतर आए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ई-रिक्शा चालकों के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराने और अन्य जगहों पर वाहन खड़ा करने पर रोक लगाने की मांग की है। इससे कस्बे में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी और यात्रियों को सुविधा होगी।
कानपुर में 40 हजार की लूट: किशोर को तमाचा मारकर बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
कानपुर केसा कॉलोनी में 40 अवैध कब्जे खाली, बिजली काटी: KANPUR NEWS
कानपुर में अपोलो कॉलेज के पास फेंका गया क्रोमियम युक्त कचरा, पर्यावरण को खतरा
कानपुर में मौसम साफ होते ही लगा भीषण जाम, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
NEET पेपर लीक पर सपा का प्रदर्शन, फजल महमूद ने किया महायज्ञ, विधायकों का सत्याग्रह
