0

लखनऊ-वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन आज से चालू, जानें स्टापेज और शेड्यूल

By May 28, 2026

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि अब लखनऊ और वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन की सुविधा शुरू हो गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह नई ट्रेन गुरुवार से रोजाना चलेगी।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में चल रही वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित करके नई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के रूप में रोजाना चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन का संचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इसमें कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी के होंगे।

14225 वाराणसी से सुबह 06:20 बजे चलकर बाबतपुर, जौनपुर, शाहगंज, मालीपुर, अकबरपुर, गोशाईंगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद, बाराबंकी जंक्शन होते हुए दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, 14226 लखनऊ से शाम 04:20 बजे रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

इस नई ट्रेन के नियमित संचालन के कारण, 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस का मालीपुर, अकबरपुर, गोशाईंगंज, बिलहर घाट, अयोध्या धाम जं., अयोध्या कैंट, सोहावल, और रुदौली स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में संशोधन किया गया है। इसके अतिरिक्त, 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब वाराणसी स्टेशन पर रात्रि 10:40 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय की जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन 139 एवं रेल वन ऐप से प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अलीगढ़: नशे में गाली देने पर पत्नी ने पति के सिर पर मारा डंडा, हुई मौत – aligarh crime news

अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत पति के गाली-गलौज करने पर पत्नी ने डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौत...
By May 28, 2026

बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला, पांच कर्मचारी घायल, dog attack

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर हुए हमले ने विभाग में आक्रोश पैदा कर दिया है। जानकीपुरम क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई...
By May 28, 2026

साझा करें