Anjali Arora का पुराना ‘सीक्रेट’ फिर चर्चा में, Lock Up में बताया था रूस में क्या हुआ था
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा, जो अपने ‘कच्चा बादाम’ डांस वीडियो से मशहूर हुईं, हाल ही में एक पुराने विवाद के कारण चर्चा में हैं। यह विवाद 2022 में कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के दौरान सामने आया था। शो के एक एपिसोड में, अंजलि ने एक ‘सीक्रेट’ का खुलासा किया था, जो अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है।
शो के नियम के तहत, प्रतिभागियों को एलिमिनेशन से बचने के लिए अपने जीवन से जुड़े गहरे राज बताने होते थे। इसी कड़ी में अंजलि अरोड़ा ने बताया था कि दिसंबर 2021 में वह एक शूटिंग के सिलसिले में रूस गई थीं। वहां उन्हें पैसों की जरूरत थी और वह अकेली थीं।
रूस में होटल रिसेप्शनिस्ट का प्रस्ताव
अंजलि ने बताया कि रूस में जिस होटल में वह ठहरी थीं, वहां के रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें एक प्रस्ताव दिया। रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें शनिवार रात की पार्टी में साथ चलने के लिए 5,000 रूबल (उस समय लगभग 2,700-3,000 रुपये) देने की पेशकश की। अंजलि ने पैसों की जरूरत के कारण यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।
शो में अंजलि ने कहा था, “मैं दिसंबर में रूस गई थी… मेरा रिसेप्शनिस्ट के साथ अफेयर था। मैंने 5,000 रूबल लिए थे। शनिवार की रात थी, तो उसने पार्टी में जाने का ऑफर दिया। मुझे पैसों की जरूरत थी, इसलिए मैंने ले लिए।”
