कानपुर में मां की डांट से नाराज बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, Kanpur news
कानपुर के बिठूर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। 27 वर्षीय रवि रावत मंधना स्थित एक मसाला फैक्ट्री में काम करता था और शराब का लती था। वह अक्सर शराब के नशे में घर लौटकर परिवार और पड़ोसियों से झगड़ा करता था। यह घटना शनिवार रात की है, जब रवि नशे की हालत में घर पहुंचा।
रवि की मां ममता रावत ने उसे शराब पीने पर फटकार लगाई और दोबारा नशे में घर न आने की चेतावनी दी। मां की डांट से रवि इतना आहत हुआ कि वह गुस्से में घर छोड़कर चला गया। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात पुलिस ने परिवार को रवि की मौत की सूचना दी।
बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक शराब का आदी था। मां द्वारा डांटे जाने के बाद उसने मंधना के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी, Mark Zuckerberg बनकर किया Cyber fraud
कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी पैर छूते हैं’ कहने वाली महिलाओं का वीडियो वायरल (Kanpur news)
कानपुर में Gas Cylinder Crisis: छात्रों की जेब पर भारी पड़ रहा महंगाई का बोझ, भोजनालय बंद होने के कगार पर
Kanpur news: CSJMU के छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा फीस के खिलाफ किया प्रदर्शन, CM को सौंपा ज्ञापन
Kanpur में Census 2027 की तैयारी शुरू, 13 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे तैनात
Kanpur news: कानपुर में युवक की सरेराह पिटाई, ‘ब्राह्मण भी मेरे पैर छूते हैं’ वीडियो वायरल
Kanpur cyber crime: मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की ठगी
