Aligarh news: पशुओं का डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगा पशु चिकित्सा विभाग, NDLM योजना शुरू
अलीगढ़ में पशुधन क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले के पशु चिकित्सा विभाग ने राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन (NDLM) के तहत लाखों पशुओं का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे राज्य सरकारों द्वारा लागू किया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और सूअर सहित सभी पशुओं का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड बनाना है। यह डेटाबेस पशुधन क्षेत्र में पारदर्शिता लाएगा। इसके माध्यम से पशुओं के टीकाकरण और उपचार के सही आंकड़े उपलब्ध होंगे, जिससे योजनाओं का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचाना आसान होगा। साथ ही, किसी भी रोग के फैलने की स्थिति में उसकी ट्रैकिंग में भी मदद मिलेगी।
योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में टीमों का गठन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत, क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर पर टीमें काम करेंगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड, जोन और सिटी स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि संबंधित उपजिलाधिकारी के समन्वय से पंचायत, क्लस्टर और ब्लॉक स्तर पर कार्मिकों को चिन्हित कर उन्हें नोडल नामित किया जाए।
इस बीच, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गौआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक भी हुई। बैठक में निर्देशित किया गया कि भीषण गर्मी से पहले सभी गौआश्रय स्थलों में पेयजल, चारे और शेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां हरे चारे की उपलब्धता नहीं है, वहां साइलेज की आपूर्ति सुनिश्चित करने और छाया के लिए हरिशंकरी रोपण करने के निर्देश दिए गए। जिले में वर्तमान में 130 अस्थाई एवं स्थाई गौआश्रय स्थल हैं, जिनमें 32,070 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं।
Aligarh news: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत, क्लिनिक सील कर कई को नोटिस
अलीगढ़ RTO ने बिना फिटनेस दौड़ रही School Bus समेत 20 वाहन किए सीज, बच्चों की सुरक्षा पर फोकस
अलीगढ़ में कंपाउंडर को गोली मारने के मामले में जांच तेज, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
Aligarh Weather: अलीगढ़ में अब रातें भी होने लगी गर्म, 5 दिन में 2.4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
