Aligarh news: कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में बोले विशेषज्ञ, समय पर जांच से संभव है बचाव
अलीगढ़ में विश्व कैंसर दिवस के मौके पर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल और अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा एक संयुक्त कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कैंसर के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव दीपाली भार्गव ने किया।
मुख्य अतिथि दीपाली भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और जागरूकता से इसे हराया जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि समय पर जांच, सही जानकारी और आधुनिक उपचार ही कैंसर से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और नियमित जांच कराएं।
शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ ने बताया कि पूर्व में अलीगढ़ मंडल में कैंसर के समुचित इलाज की सुविधाओं का अभाव था। इस कारण मरीजों को दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इसी आवश्यकता को देखते हुए लगभग एक वर्ष पूर्व अलीगढ़ में अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई। अब क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध हो रहा है।
कांवड़ यात्रा: अलीगढ़ में CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी, SSP ने दिए निर्देश
अलीगढ़ में लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका पर हत्या का आरोप, Aligarh crime news
इगलास में शादी के जश्न के दौरान युवक की मौत, Aligarh news में शोक की लहर
Aligarh News: ब्रेस्ट और गर्भाशय कैंसर पर महासम्मेलन, Electro Homeopathy से इलाज पर चर्चा
अलीगढ़: RPF ने चलाया Human Trafficking के खिलाफ जागरूकता अभियान, यात्रियों को दी अहम जानकारी
Aligarh Numaish: गायक Masoom Sharma के गानों पर विवाद, पुलिस ने दी चेतावनी
Aligarh sports news: हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल आज, जानें कौन सी टीमें भिड़ेंगी
Aligarh airport news: एयरपोर्ट विस्तार के लिए प्रशासन ने तय किए दो वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
