शाहरुख-सलमान से तुलना पर Akshaye Khanna ने दिया था मजेदार जवाब, पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
बॉलीवुड अभिनेता Akshaye Khanna इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्मों ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ में निभाए गए नकारात्मक किरदारों के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों से अपनी तुलना पर खुलकर बात की थी।
यह इंटरव्यू 2007 का है, जब अक्षय खन्ना अपनी फिल्म ‘गांधी, माय फादर’ की रिलीज से पहले एक पत्रकार से बात कर रहे थे। इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने उनसे पूछा कि उनकी सोलो हीरो वाली फिल्में उसी पीढ़ी के अन्य अभिनेताओं जैसे ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन की तरह सफल क्यों नहीं हो रही हैं।
अक्षय खन्ना ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “सोलो हीरो के रूप में मुझे कुछ हद तक सफलता मिली है, लेकिन उतनी नहीं। आप यह कहना चाह रहे हैं कि जब तक मैं आमिर खान, शाहरुख खान या सलमान खान जितना सफल नहीं हो जाता, तब तक आप मुझे सफल नहीं मानेंगे। यह थोड़ा अजीब है।”
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह ठीक उसी तरह है जैसे आप किसी बिजनेसमैन की तुलना जेआरडी टाटा या धीरूभाई अंबानी से करते हैं और कहते हैं कि जब तक आप उनके जितने सफल नहीं हो जाते, तब तक हम आपको सफल नहीं मानेंगे। जब पत्रकार ने जोर दिया कि अन्य अभिनेता सोलो हीरो के तौर पर सफल हैं, तो अक्षय खन्ना ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सब लोग आगे हैं, और मैं इस दौड़ में सबसे पीछे हूं।”
