आगरा की बेटी अवनि गुप्ता ने जीता Miss Diva Supernational 2025 का खिताब, युवाओं को दिया खास संदेश
मुंबई में आयोजित मिस दिवा ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में मिस दिवा सुपरनेशनल 2025 का खिताब जीतकर आगरा की बेटी अवनि गुप्ता ने शहर का नाम रोशन किया है। खिताब जीतने के बाद आगरा लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अवनि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को सीमाओं में न बांधें। उन्हें सपने देखने दें और उन्हें पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ प्रयास करें, सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर युवा को अपने सपनों पर विश्वास रखना चाहिए।
अवनि ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं था। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की नौकरी के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग प्रतियोगिता की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण रहा। मॉडलिंग का कोई पूर्व अनुभव या पारिवारिक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद, सिर्फ मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से यह मुकाम प्राप्त किया। उन्होंने नौकरी के बाद मिले समय, रातों और छुट्टियों में अभ्यास कर स्वयं को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। हजारों प्रतिभागियों में से पहले टॉप-250, फिर टॉप-आठ में स्थान बनाकर अंततः यह खिताब जीतना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
खिताब जीतकर आगरा लौटी अवनि का एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही स्वजन, मित्रों और प्रशंसकों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इसके बाद सिकंदरा रोड स्थित होटल ओपल कोर्टयार्ड में ढोल-नगाड़ों के बीच स्वागत समारोह आयोजित किया गया। लायंस क्लब आगरा आधार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका सम्मान किया। अवनि के माता-पिता ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के सपनों पर विश्वास करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
मिस दिवा सुपरनेशनल 2025 बनने के साथ ही अब अवनि जून में पोलैंड में होने वाली मिस दिवा ब्यूटी क्वीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए उनका विशेष प्रशिक्षण मुंबई में होगा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर PRV की अवैध वसूली, शिकायत के बाद लौटाए 1500 रुपये | Agra news
नए साल के जश्न पर Agra police news: हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या हैं नियम
Agra news: ताजमहल पर विंटर वेकेशन की भीड़, 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार
आगरा में चलती रोडवेज बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला (Agra news)
Miss Diva Supernational 2025 जीतकर लौटीं अवनि गुप्ता, बोलीं- ‘सपने जरूर देखें’
आगरा को नए साल का तोहफा, MSME के लिए गेम चेंजर बनेगा UP का पहला Flatted Factory कॉम्प्लेक्स
आगरा में यूपी का पहला ‘फ्लैटेड फैक्ट्री’ कॉम्प्लेक्स, MSME को मिलेगी नई उड़ान (Agra news)
अजमेर शरीफ से आगरा आए जायरीन परेशान, कैंप की जगह बदलने से भटके; Agra news
