Agra news: ताजमहल पर विंटर वेकेशन की भीड़, 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने किया दीदार
आगरा में साल के आखिरी सप्ताह में ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विंटर वेकेशन के कारण स्मारक पर भीड़ का दबाव लगातार बना हुआ है। सोमवार को 50 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। भीड़ के कारण टिकट विंडो और मुख्य मकबरे पर लंबी कतारें देखी गईं।
पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, 25 दिसंबर से ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। सप्ताहांत में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंचे थे। शनिवार को करीब 75 हजार और रविवार को 70 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा था। सोमवार को सुबह के समय कोहरे और ठंड के कारण भीड़ कम थी, लेकिन दोपहर में धूप निकलने के बाद पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी।
दोपहर 2 बजे के बाद पश्चिमी गेट पर स्थित टिकट विंडो, टर्न स्टाइल गेट और मुख्य मकबरे पर जाने वाली चमेली फर्श पर लंबी लाइनें लग गईं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 35,673 पर्यटकों ने टिकट खरीदा। इसमें 32,089 भारतीय और 3,584 विदेशी शामिल थे। 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शामिल करने पर कुल संख्या 50 हजार से अधिक हो जाती है। आगरा किला पर भी 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।
पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नए साल के जश्न के लिए और अधिक पर्यटक आगरा पहुंच सकते हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर PRV की अवैध वसूली, शिकायत के बाद लौटाए 1500 रुपये | Agra news
नए साल के जश्न पर Agra police news: हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें क्या हैं नियम
आगरा में चलती रोडवेज बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला (Agra news)
Miss Diva Supernational 2025 जीतकर लौटीं अवनि गुप्ता, बोलीं- ‘सपने जरूर देखें’
आगरा की बेटी अवनि गुप्ता ने जीता Miss Diva Supernational 2025 का खिताब, युवाओं को दिया खास संदेश
आगरा को नए साल का तोहफा, MSME के लिए गेम चेंजर बनेगा UP का पहला Flatted Factory कॉम्प्लेक्स
आगरा में यूपी का पहला ‘फ्लैटेड फैक्ट्री’ कॉम्प्लेक्स, MSME को मिलेगी नई उड़ान (Agra news)
अजमेर शरीफ से आगरा आए जायरीन परेशान, कैंप की जगह बदलने से भटके; Agra news
