आगरा: श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग कार्यक्रम, भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
आगरा में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम महिला मित्र मंडल लोहामंडी ने श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच गो माता को अन्न, फल और भोग अर्पित कर पुण्य लाभ कमाया।
मंडल के अध्यक्ष अभी जैन ने बताया कि गो माता के लिए लगाए गए छप्पन भोग में भारी मात्रा में सामग्री शामिल थी। इसमें पांच कुंतल ताजी सब्जी, सवा कुंतल अनाज, 100 किलोग्राम फल, चार मन भूसा और मेवा अर्पित किया गया। उन्होंने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गो सेवा से मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यह कार्यक्रम समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देता है।
मंडल द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव की अगली कड़ी में शनिवार को पुनिया पाड़ा, लोहा मंडी स्थित पथवारी मंदिर में श्याम नाम की मेहंदी समारोह होगा। महोत्सव का समापन 18 जनवरी को जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस में होगा, जहां दो निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे से भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्याम नाम की गंगा प्रवाहित करेंगे।
अटलपुरम टाउनशिप: ADA को 283 भूखंडों के आवंटन से 204 करोड़ की आय, Agra news Agra
Agra Metro: ISBT स्टेशन का निर्माण तेज, बस यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
आगरा news: जीडी गोयंका अकादमी ने 87 रनों से जीता अंडर-12 क्रिकेट मैच
आगरा के कमला नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी, ‘पंच परिवर्तन’ पर होगा फोकस
श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग का आयोजन, दिखा भक्ति और सेवा का संगम (Agra news)
आगरा में 25 हजार मतदाताओं के नाम-पते में गड़बड़ी, सुधार के लिए नोटिस जारी; जानें क्या है Agra news
आगरा में सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 लाख की ठगी, Digital Arrest Scam का शिकार हुए पीड़ित
आगरा में बाइक चोर गैंग का खुलासा, 12 हजार में बेचते थे Bullet; तीन गिरफ्तार
