35 साल बाद राहुल रॉय ने फिर दोहराया ‘आशिकी’ का जादू, शादी में गिटार लेकर गाया रोमांटिक गाना
35 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ आज कल्ट फिल्म बन चुकी है। मूवी से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने शुरुआत की थी। दोनों को आज भी आशिकी स्टार के नाम से ही जाना जाता है। अपनी सुपरहिट फिल्म की पुरानी यादों को ताजा करते हुए हाल ही में राहुल रॉय ने ‘आशिकी’ के फेमस गाने पर परफॉर्म किया।
बिग बॉस सीजन 1 के विनर और 90 के दशक के हैंडसम हंक राहुल रॉय अब भले ही स्क्रीन से गायब हो चुके हों, लेकिन एक समय ऐसा था, जब उनका इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। अपनी पहली ही फिल्म ‘आशिकी’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी धाक जमा ली थी।
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में थी। 1990 में रिलीज ‘आशिकी’ अपनी कहानी की वजह से तो सुपरहिट हुई ही थी, लेकिन गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। एक बार फिर से उन्हीं यादों को ताजा करते हुए अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी फिल्म के सबसे फेमस ट्रैक पर परफॉर्म किया। उनकी ये क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
हाल ही में 59 साल के एक्टर फेमस मैथमैटिक एजुकेटर आरके श्रीवास्तव की भतीजी की शादी को अटेंड करने के लिए बिहार पहुंचे थे। शादी में शामिल होने पहुंचें राहुल रॉय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें उन्होंने हाथों में गिटार पकड़ा हुआ है और पीछे उनकी फिल्म ‘आशिकी’ का फेमस गाना ‘सांसों की जरुरत है जैसे जिंदगी के लिए’ बज रहा है और वह उस पर परफॉर्म कर रहे हैं।
वीडियो में उनके पीछे कुछ लोग मंच पर खड़े हुए हैं। वह गिटार बजा नहीं रहे हैं, बल्कि सिर्फ उस पर एक्ट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में वह अपनी जगह से उठते हैं और मंच के पास जाकर नीचे खड़े लोगों से हाथ मिलाते हैं। उनका ये जेस्चर कई फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस सालों बाद राहुल रॉय का ये रोमांटिक अंदाज देखकर काफी खुश हो रहे हैं।
उनकी इस वीडियो पर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया है। एक यूजर ने लिखा, “मुझे इनके लिए बहुत ज्यादा बुरा लग रहा है, ये एक समय पर स्टार थे और बिग बॉस के विनर भी, लेकिन आज इंडस्ट्री इन्हें भूल गई”। दूसरे यूजर ने लिखा, “वेब “वेब सीरीज के इस दौर में मुझे यकीन है कि ये अपने आपको दोबारा उठा सकते हैं, बॉबी देओल ने भी किया है”।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
बिहार में सड़कों का जाल, बदल गई गांव की तस्वीर: जानिए कैसे चमका ग्रामीण बिहार?
सिवान की मिनी पटेल ने ग्रैपलिंग में रचा इतिहास, 20 स्वर्ण के साथ बनीं बिहार की नई स्टार
कारीसाथ आरोग्य मंदिर: कागजों पर डॉक्टर, हकीकत में ‘भगवान भरोसे’ मरीज, सुविधाओं का घोर अभाव
बिहार में क्यों बदल जाएगा शुगर फैक्ट्री का नाम? गन्ना किसानों ने बताई बड़ी वजह
सारण में पुलिस-शराब तस्करों तस्करों की मुठभेड़: गोली लगने के बाद कुख्यात अजय राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
