0

तूफान से पहले सटीक अलर्ट: योगी सरकार की नई मौसम चेतावनी प्रणाली

By May 23, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मौसम संबंधी पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक सटीक, त्वरित और जनकेंद्रित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान समय पर दी गई सही सूचना अनेक लोगों की जान बचा सकती है। इसलिए मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी तंत्र को केवल तकनीकी व्यवस्था तक सीमित न रखकर अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम ने गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में “लास्ट माइल कनेक्टिविटी” मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि आईवीआरएस, पंचायत स्तर के लाउडस्पीकर, स्थानीय एफएम रेडियो, मोबाइल अलर्ट और सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि चेतावनी तभी प्रभावी मानी जाएगी जब वह समय पर आम लोगों तक पहुंचे और लोग उसके अनुसार सतर्कता बरत सकें। बैठक में 13 मई 2026 को आए भीषण आंधी-तूफान की समीक्षा भी प्रस्तुत की गई, जिसमें मल्टी-हैजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम द्वारा सात दिन पहले से निगरानी और विभिन्न स्तरों पर अलर्ट जारी करने की जानकारी दी गई।

भदोही, प्रयागराज, फतेहपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, रायबरेली, कानपुर नगर और उन्नाव समेत कई जिलों के लिए नाउकास्ट अलर्ट जारी किए गए थे। “सचेत” प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिला प्रशासन, डीडीएमए, आपदा मित्रों और संबंधित विभागों तक कलर-कोडेड अलर्ट भेजे गए। प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय मोबाइल फोनों पर एसएमएस आधारित चेतावनियां भी जारी की गईं। स्थानीय टीवी चैनलों, एफएम रेडियो, व्हाट्सएप समूहों, ग्राम प्रधानों, लेखपालों तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए भी सूचनाओं का व्यापक प्रसार किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि चेतावनी जारी करने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षित व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है। उन्होंने स्कूलों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर अस्थायी ढांचों का स्थानीय स्तर पर आकलन कर एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। प्रदेश में 450 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और 2000 ऑटोमैटिक रेन गेज स्थापित किए जा चुके हैं, और अलीगढ़, झांसी, लखनऊ, वाराणसी और आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर रडार लगाए जा रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जमीन विवादों पर सीएम योगी सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय होगी, UP land dispute

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में जमीन-जायदाद से जुड़े राजस्व के लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजस्व मामलों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण...
By May 23, 2026

सिकंदरा में घर में घुसकर छेड़छाड़, युवक पर FIR दर्ज: Agra Crime News

सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही पड़ोसी युवक पर बीती रात घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे जब वह अपने...
By May 23, 2026

मॉर्निंग वॉक पर गए दंपति के घर से लाखों की चोरी, पूर्व सैनिक के घर से नकदी-गहने गायब

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। हीरा नगर, नाई की सराय निवासी पूर्व सैनिक गिरेंद्र पाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सुबह की सैर के लिए घर...
By May 23, 2026

कानपुर: आईटीबीपी जवानों का कमिश्नरेट घेराव, मां के इलाज में लापरवाही का आरोप

कानपुर में आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर न्याय की मांग की है। जवान विकास सिंह का आरोप है कि उनकी मां निर्मला देवी के इलाज के दौरान कृष्णा हॉस्पिटल के...
By May 23, 2026

3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का मास्टरमाइंड फिरोज गिरफ्तार, जीएसटी अफसरों से मिलीभगत कबूली

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 3200 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के एक बड़े मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। फिरोज, जो एक जीएसटी अधिवक्ता भी है, पर फर्जी फर्मों...
By May 23, 2026

साझा करें